
सागर के गढ़ाकोटा में गणेश मंदिर के पास रहने वाले दो परिवारों में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि पत्थर, डंडे और धारदार हथियारों से जमकर मारपीट की गई। मारपीट में दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। विवाद का कारण मवेशी बांधने और गोबर फैलाना बताया जा रहा है। घायलों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
आरोपियों की तलाश की जा रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें विवाद के दौरान कुछ महिलाएं भी ईंट फेंककर मारते हुए नजर आ रही हैं।
गोबर का ढेर लगने से परेशान
पुलिस के अनुसार गणेश मंदिर के पास विवाद की सूचना मिली थी। हल्ले यादव, भरत यादव, पप्पू यादव और उनके साथियों ने सामने रहने वाले हल्लू यादव और उनके परिजन पर हमला किया। उन्होंने पत्थर, डंडे और धारदार हथियारों से मारपीट की।
मारपीट में हल्लू यादव और उनके परिवार की एक महिला गंभीर घायल हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ले के रहवासियों की मानें तो उक्त लोग मुख्य सड़क पर भैंसे बांधते हैं। गोबर के ढेर लगा देते हैं। इससे मोहल्ले में गंदगी फैल रही है। लोग परेशान होते हैं।
पशु सड़क पर होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। नगर पालिका उन्हें नोटिस भी दे चुकी है। लेकिन वह मवेशी सड़क पर ही बांधते हैं।
आरोपियों की तलाश कर रहे
गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट में आई चोटों के कारण दो लोग गंभीर घायल हुआ है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उक्त लोगों को नगर पालिका ने पहले भी नोटिस दिया था कि वह मोहल्ले में मवेशी न रखे और गोबर न फैलाए। लेकिन वह नहीं मानें। मामले में पुलिस के साथ नगर पालिका की टीम भी कार्रवाई कर रही है।

