
दमोह में स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। तहसील मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया।
समारोह में कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी भी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। मंत्री परमार ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस प्लाटून ने हर्ष फायर कर भारत माता की जय के नारे लगाए।
कार्यक्रम में पुलिस प्लाटून के साथ नगर सैनिक, एनसीसी और स्काउट के बच्चों ने भी परेड में हिस्सा लिया। सभी ने अतिथियों को सलामी दी। जिले के सभी सरकारी और निजी संस्थानों में भी संस्था प्रमुखों ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान भी किया जाना है।
