
सागर के रहली में बुधवार को किसानों ने खाद नहीं मिलने के विरोध में चक्काजाम कर दिया। किसान अस्पताल चौराहे पर बैठ गए। वे यूरिया खाद दिलाने मांग की। चक्काजाम के दौरान देवरी-रहली मार्ग जाम की स्थिति बनी। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर किसानों को शांत कराया। इस दौरान करीब 2 घंटे तक चक्काजाम चला।
दरअसल, बुधवार को रहली के खाद वितरण केंद्र पर सैकड़ों की संख्या में किसान खाद लेने के लिए पहुंच गए। केंद्र पर उन्हें पता चला कि खाद का वितरण आज नहीं हो रहा है। इसी बात से गुस्साए किसानों ने चक्काजाम कर दिया। वे सड़क पर बैठे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
किसानों ने कहा कि यूरिया नहीं मिल रहा है। किसानों की दम पर सरकार चला रहे हैं। यूरिया कब मिलेगा। जिसको जितना यूरिया चाहिए, उतना मिलना चाहिए। यही हम लोगों की मांग है
खाद केंद्र पर पहुंच गया है, कल बंटेगा
तहसीलदार राजेश पांडे ने बताया कि खाद के लिए किसानों ने चक्काजाम किया था। खाद आ गया। उन्हें गलत जानकारी मिली थी किसानों को आज खाद का वितरण हो जा रहा है। लेकिन कल खाद बांटा जाएगा। समझाइश के बाद किसान माने और चक्काजाम खत्म कर दिया है।