
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित पुरैना में जेके सीमेंट प्लांट में एक दुर्घटना सामने आई है। मंगलवार 23 सितंबर को सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच एक मजदूर की मौत हो गई।
कंपनी अधिकारियों के अनुसार, पंजाब का रहने वाला मजदूर बिल्डिंग पर काम कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। वह नीचे रखी मशीन पर गिर गया। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसडीओपी पवई और थाना प्रभारी सिमरिया मामले की जांच कर रहे हैं।
पुलिस मृतक मजदूर की पहचान की कोशिश कर रही है। कंपनी से उस दिन काम कर रहे मजदूरों की सूची मांगी गई है। जांच के बाद मृतक की पहचान की जानकारी साझा की जाएगी।
