
पन्ना जिले में यातायात पुलिस ने पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर 8 से 22 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1176 लोगों पर कार्रवाई की। इनसे कुल 5 लाख 40 हजार 100 रुपए का समन शुल्क वसूला गया।
यातायात पुलिस ने नगर के डायमंड चौराहा, अजयगढ बाईपास, गांधी चौक और अजयगढ चौराहा सहित कई स्थानों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों को भी चालान किया गया। साथ ही ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों पर भी जुर्माना लगाया गया। बिना हेलमेट बाइक चलाने और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने वालों के भी चालान काटे गए।
यातायात थाना प्रभारी नीलम लक्षकार ने 23 सितंबर को बताया कि अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्होंने कहा कि इससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा और लोग यातायात नियमों का बेहतर पालन करेंगे।