
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सागर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में आयोजित विशेष कार्यक्रम का आयोजन में शामिल होंगे।
‘नमो फल उद्यान’ का लोकार्पण करेंगे
दौरान सीएम ग्राम बरौदा में विकसित किए गए प्रदेश के पहले ‘नमो फल उद्यान’ का लोकार्पण करेंगे, साथ ही जैसीनगर में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनसभा स्थल पर टेंट लगाने का कार्य शुरू हो चुका है।
कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कलेक्टर संदीप जी.आर. ने अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वाहनों की पार्किंग, आमजन के आने-जाने के मार्ग, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन को भी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया है।
उन्होंने बताया कि बरौदा में बनने वाला ‘नमो फल उद्यान’ प्रदेश का पहला ऐसा प्रयास है, जो पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित इस फल उद्यान में अब तक 21 हजार फलदार पौधे लगाए जा चुके हैं। भविष्य में यहां 10 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के मौके पर सागर की सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में 25 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम बरौदा में बनाए गए प्रदेश के पहले नमो फल उद्यान का उद्घाटन करेंगे। साथ ही जैसीनगर जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के सागर दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनसभा के आयोजन के लिए टैंट लगाने का काम शुरू हो गया है। कलेक्टर संदीप जीआर ने अधिकारियों को साथ मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान सभा में आने वाले वाहनों की पार्किंग, लोगों के आने-जाने के लिए मार्ग और पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं कराने के उन्होंने निर्देश दिए हैं। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व्यवस्था के निर्देश दिए गए।
नमो उद्यान में 21 हजार पौधे लगाए गए
सागर के बरौदा में नमो फल उद्यान का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित इस उद्यान में अब तक 21 हजार फलदार पौधे रोपे जा चुके हैं। भविष्य में 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। यह उद्यान प्रदेश में अपनी तरह का पहला प्रयास है जो पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें लोग पं. दीनदयाल की जन्म जयंती के अवसर पर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेंगे। सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।