
पन्ना में रविवार, 28 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटी ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीस खान और पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे सहित सैकड़ों कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीस खान ने बताया कि यह अभियान राहुल गांधी द्वारा बिहार और कर्नाटक में कथित ‘वोट चोरी’ के खुलासे के बाद शुरू किया गया है। इसी क्रम में, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान पन्ना के इतवारी बाजार में चलाया गया।
खान ने बताया कि पन्ना जिले में लगभग डेढ़ लाख हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की शुरुआत पन्ना मुख्यालय के इतवारी बाजार से हुई है। पूर्व कांग्रेस विधायक श्रीकांत दुबे ने कहा कि जो लोग ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे से सहमत हैं, वे सभी इस अभियान में हस्ताक्षर कर रहे हैं।