सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने खेत में पेड़ पर चढ़कर लकड़ियां काट रहा था, तभी एक डाल टूटकर पास से गुजर रहे बिजली के तार पर जा गिरी। इससे पेड़ में करंट फैल गया और युवक उसकी चपेट में आ गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम जानकारी के अनुसार, ढिकुआ गांव निवासी ऋतुराज पिता धनीराम गोस्वामी (30) बुधवार को अपने खेत में लगे पेड़ पर लकड़ी काट रहा था। करंट लगने से वह पेड़ से नीचे गिर गया। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ऋतुराज को गंभीर अवस्था में रहली अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही ऋतुराज की मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच मृतक के चाचा गोविंद गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि ऋतुराज खेत पर लकड़ी काटने गया था, तभी यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची रहली पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटना के कारणों की जांच कर रही है।
सागर लाते समय रास्ते में हुई युवक की मौत
घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ऋतुराज को गंभीर अवस्था में रहली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही ऋतुराज की मौत हो गई। जिसके बाद शव को वापस रहली लाया गया। जहां पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया है। रहली पुलिस मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।