रीवा के जिला एवं सत्र न्यायालय से प्राचीन पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा मंगलवार को चोरी हो गई। जिसको लेकर अब अधिवक्ताओं में आक्रोश है और और उन्होंने पुलिस से जल्द प्रतिमा को ढूंढने की मांग की है। वहीं ऐसा कृत्य करने वाले सामाजिक तत्व पर कठोर कार्यवाही की भी गुहार लगाई है।
बताया गया कि प्रतिमा काफी प्राचीन थी। जो कि ऐतिहासिक महत्व वाली थी। अधिकवक्ताओं समेत प्रबुद्ध और भक्तजन नियमित रूप से जहां भगवान हनुमान के दर्शनों के लिए पहुंचते थे।
कर्मचारी और वकील करते थे पूजा
प्रदीप सिंह और अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि रीवा में पंचमुखी बजरंगी बली की मूर्ति न्यायालय के पूर्व और उत्तर के कोने में वासुदेव (पीपल के पेड़ के पास) बिराजमान थी। जिसकी पूजा समस्त अधिवक्ताओं और कर्मचारियों समेत आस-पास के लोगों के द्वारा की जाती थी। जो दिनांक 14 अक्टूबर की आधी रात् को चोरी हो गई।
हम सब की मांग है कि जल्दी से जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उसी जगह से वही मूर्ति वापस मिली और फिर से स्थापित की जाए। सनातन धर्म का अपमान हुआ है और लोगों की धार्मिक भिन्न भावनाएँ आहत हुई हैं। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हमें कड़े कदम उठाने पड़ेंगे।