पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में नगर परिषद अध्यक्ष पति ललित गुप्ता पर जानलेवा हमला हुआ है। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर पन्ना रोड स्थित शरीफ ढाबे के पास 2 हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सतना रेफर किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दना सिंह चौहान ने बताया कि ललित गुप्ता पन्ना रोड स्थित अपने मकान पर काम करवा रहे थे। तभी एक दोपहिया वाहन पर सवार युवक सामने से आया और पिस्टल से दो राउंड फायर कर फरार हो गया।
घायल को सतना रेफर किया
बताया जा रहा है कि घायल ललित गुप्ता ने हमलावर से संघर्ष किया और उसकी पिस्टल छीन ली। गोली उनके कनपटी और हाथ में लगी। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर में भर्ती कराया गया, लेकिन गोलियों के छर्रे न निकल पाने के कारण सतना रेफर कर दिया गया
पुलिस के अनुसार, हमलावर पिछले कुछ दिनों से देवेंद्रनगर के प्रिंसी लॉज में रुका हुआ था और खुद को प्लंबर बता रहा था। मौके से उसका आधार कार्ड मिला है, जिसमें उसकी पहचान आकाश साहू पिता परागी साहू, ग्राम नदेया, पोस्ट विक्रमपुर, जिला छतरपुर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
