छतरपुर में गुरुवार देर रात पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह को भाजपा प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर जश्न मनाया गया। शहर के छत्रसाल चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़े, ठुमके लगाए और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से की गई। गुरुवार को जारी भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी और विभिन्न मोर्चों के पदों पर नियुक्तियां हुई हैं।
इसी सूची में छतरपुर से अर्चना सिंह को प्रदेश मंत्री का पद सौंपा गया है। उनके पति पुष्पेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू भैया पूर्व में पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
इस अवसर पर उपेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने छतरपुर की बेटी और बहू को यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा।
इस दौरान उपेंद्र प्रताप सिंह लकी, पूर्व पार्षद बिनय पटेरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसेवक पटेल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, अजय कबीर, गिरजा पाटकर, सुरेंद्र साहू, ठाकुरदास पटेल, जगदीश सेन, डी.सी. पाठक, नारायण मिश्रा, रज्जन परमार, चन्द्र प्रकाश पटेल, आशीष पाठक और रवि पटेल संजू बरसईया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।