पन्ना की विश्रामगंज घाटी में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक 40 साल के शख्स का शव मिला। डायल 112 पुलिस ने शव को बरामद कर अजयगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अजयगढ़ थाना प्रभारी बखत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान चंदला निवासी विदुर श्रीवास, पिता राम कृपाल श्रीवास के रूप में हुई है। उसकी अजयगढ़ के बड़कोला गांव में रिश्तेदारी भी थी।
मौके से कीटनाशक दवा की डिब्बी और पानी के पाउच बरामद
पुलिस बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। मौके से कीटनाशक दवा की डिब्बी और पानी के पाउच बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
टीआई बोले-पीएम रिपोर्ट से मौत की वजह का होगा खुलासा
थाना प्रभारी बखत सिंह ने बताया कि विदुर की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
शव मिलने की जानकारी एक कार चालक ने डायल 112 को दी थी। अजयगढ़ घाटी में जाम लगने के कारण चालक ने सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा था। इसके बाद डायल 112 पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ पहुंचाया।