पन्ना-अमानगंज मार्ग पर अमझिरिया के पास हुए एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना बुधवार की है।
मृतक की पहचान नयापुरवा निवासी धीरज आदिवासी (20) के रूप में हुई है। हादसे में घायल होने वालों में बसंत आदिवासी (20), उपेंद्र आदिवासी (18) और आसू आदिवासी (18) शामिल हैं। इन सभी का इलाज जिला अस्पताल पन्ना में जारी है।
एक ही बाइक पर सवार थे चार लोग
घायल उपेंद्र ने बताया कि वे अपने एक दोस्त को लेने पन्ना आए थे। एक बाइक खराब हो जाने के कारण चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव नयापुरवा लौट रहे थे।
अमझिरिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया गया।
पीएम के बाद परिजनों को सौंपा शव
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने धीरज आदिवासी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 30 अक्टूबर को पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। उपेंद्र के अनुसार, मृतक धीरज मजदूरी का काम करता था।