
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में तूफानी शतक जमाया। यह शतक रोहित के टेस्ट करियर का ये 11वां शतक रहा। उन्होंने ये शतक 36 साल 291 दिन की उम्र में जड़ा है। इसके साथ ही वह भारत के लिए शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड में विजय हजारे को पछाड़ा है।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला राजकोट टेस्ट में जमकर गरजा। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में रोहित ने तूफानी शतक जड़कर कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए। हिटमैन ने 7 महीने के लंबे इंतजार के बाद टेस्ट शतक जमाया। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां शतक रहा।
निरंजन दास स्टेडियम में कप्तान रोहित इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान बने। रोहित ने विजय हजारे (Vijay Hazare) का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जो कि 1951 में बना था। उस दौरान विजय हजारे ने 36 साल 278 दिन की उम्र में इंग्लैंड (IND vs ENG) के खिलाफ शतक जमाया था, जबकि रोहित शर्मा ने 2024 में 36 साल 291 दिन की उम्र में यह करनामा करा है।
Rohit Sharma इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान
दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के टेस्ट करियर का ये 11वां शतक रहा। उन्होंने ये शतक 36 साल 291 दिन की उम्र में जड़ा है। इसके साथ ही वह भारत के लिए शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड में विजय हजारे को पछाड़ा है।
राजकोट में खेले जा रहे IND vs ENG के तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारत के शुरुआती तीन विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा ने पारी क संभाला और शानदार शतक जमाया। रोहित का साथ जडेजा ने भरपूर निभाया। दोनों के बीच 201 रन की पार्टनरशिप बनी। रोहित ने हजारे के रिकॉर्ड को तोड़ने के अलावा बेन स्टोक्स और उस्मान ख्वाजा के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त किया। रोहित ने WTC में 8 शतक जड़े है। इस मामले में उन्होंने केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ को पछाड़ा है।
रोहित शर्मा ने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के भारत-इंग्लैंड मैच में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला। रोहित ने 90 टेस्ट मैचों में 8 सिक्स लगाए है। इस मामले में वह पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग (90) से पीछे है।