
Shivratri 2024: आठ मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, शिवरात्रि में अवसर में पर उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में 29 फरवरी से 9 मार्च तक शिवनवरात्रि पर्व की धूम रहेगी। जानिए, इस दौरान क्या व्यवस्था रहेगी।
Shivratri 2024: उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि पर्व की धूम 29 फरवरी से 9 मार्च तक रहेगी। महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। हर दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाबा महाकाल का विशेष पूजन जाएगा। वहीं, शाम को महाकालेश्वर भगवान को वस्त्र धारण कराकर विशेष श्रृंगार किया जाएगा। हर दिन भगवान श्री महाकालेश्वर के विभिन्न स्वरूपों (विग्रहों) के दर्शन होंगे।