
शहडोल में नए कलेक्टर के रूप में तरुण भटनागर की पदस्थापना की गई है। इसके अलावा संभागायुक्त शहडोल संभाग के रूप में बाबू सिंह जागोद की पदस्थापना की गई है।
मध्य प्रदेश सरकार ने देर रात प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 37 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए। जारी सूची के अनुसार संभागायुक्त शहडोल के रूप में बाबू सिंह जामोद और कलेक्टर तरुण भटनागर की पदस्थापना की गई है। उक्त सूची में जहां एक ओर शहडोल कलेक्टर वंदना वैध का स्थानांतरण सचिवालय भोपाल में किया गया। वहीं, शहडोल में नए कलेक्टर के रूप में तरुण भटनागर की पदस्थापना की गई है। इसके अलावा संभागायुक्त शहडोल संभाग के रूप में बाबू सिंह जागोद की पदस्थापना की गई है।
विदित हो कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासनिक कसावट की जा रही है। इसमें एक स्थान पर तीन वर्षों से जमे अधिकारियों को हटाने के साथ साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा अपनी पसंद के अधिकारियों को पदस्थ किया जा रहा है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के समय जिलों मे पदस्थ रहे अधिकांश अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें हटाकर नए अधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही है। इनमें राज्य प्रशासनिक सेवाओं के साथ साथ आईएएस, आईपीएस समेत सचिव स्थर के अधिकारी भी शामिल हैं।