
जिले में इस वर्ष 1 जून से अभी तक 718.9 मि.मी. अर्थात 28.3 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई है, जो अभी तक गत वर्ष से 69.1 मि.मी. अर्थात 2.8 इंच अधिक है। इसी अवधि में गत वर्ष 649.8 मि.मी. अर्थात 25.5 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अभी तक जिले में सबसे ज्यादा वर्षा पटेरा में 886 मि.मी. दर्ज की गई है।भू-अभिलेख अधीक्षक ने बताया अभी तक जिले के दमोह वर्षामापी केन्द्र पर 867 मि.मी., हटा 815.2 मि.मी., जबेरा में 399 मि.मी., पथरिया 817 मि.मी., तेन्दूखेड़ा 598.1 मि.मी, बटियागढ़ 650 मि.मी. तथा पटेरा में 886 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।दैनिक वर्षा के तहत जिले में 6.1 मि.मी. अर्थात 0.2 इंच वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान वर्षामापी केन्द्र दमोह में 04 मि.मी., जबेरा में 15 मि.मी., पथरिया में 19 मि.मी. तथा तेन्दूखेड़ा में 5.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत वार्षिक औसत वर्षा 1246.6 मि.मी. है।