
मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से एक बार फिर खुशखबरी सामने आई है। यहां बाघों की संख्या में इजाफा हुआ है। बाघिन पी 141 चार शावकों पहली बार नजर आई है। बाघिन के चारों शावकों की उम्र करीब चार से पांच माह बताई जा रही है। पहली बार पीटीआर के कोर क्षेत्र में चारों शावकों के साथ नजर आई है। वहीं अब पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 90 से ज्यादा हो गई है।
साल दर साल बाघों की संख्या में इजाफा
दरअसल मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व ने बाघों की पुनर्स्थापना में देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। यहां वर्ष 2008-09 एक भी बाघ नहीं थे। लेकिन तत्कालीन फील्ड डारेक्टर श्रीनिवासन मूर्ति की मेहनत से यहां साल दर साल बाघों की संख्या में इजाफा होना शुरू हुआ। नतीजन 2024 में पीटीआर में 90 से अधिक छोटे बड़े बाघ विचरण कर रहे हैं।
बाघिन P-151 पहले दे चुकी है चार शावकों को जन्म
बीते 2 वर्ष से पीटीआर में बाघिन P-151 के चार शावक आकर्षण का केंद्र बने रहे हैं। जो अब मां से धीरे-धीरे अलग होकर अपनी टेरेटरी में जाने के लिए वयस्क हो गए हैं। वहीं बाघिन P-151 के बाद अब P-141 ने भी चार शावकों को जन्म दिया है। जिसे 7 अक्टूबर को शावकों के साथ देखा गया। बाघिन के चारों शावक करीब चार से पांच माह के बताए जा रहे हैं। यह कैमरा ट्रेप में पहली बार कैद हुए हैं। जिनकी फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं।
बाघिन P 141 ने अब तक 10 शावकों को दिया जन्म
बाघिन P 141 की बात करे तो बाघिन की उम्र 10 वर्ष की हो चुकी है। अभी तक इसने 10 शावकों को जन्म दिया है। जिसमें पहले, दूसरे और तीसरे टाइम में दो-दो शावकों को जन्म दिया है। वहीं अब चौथी बार में चार शावकों को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार पी-141 ने पहले मार्च 2018 में दो शावको को और जून 2020 में दो शावकों को जन्म दिया था। लगभग एक वर्ष बाद तीसरी बार में दो शावकों को मडला रेंज में जन्म दिया था।