
कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित रिकॉर्ड रूम के बस्ते में रखे राजस्व संबंधी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए जबलपुर कलेक्टर के द्वारा नई पहल की गई हैं। दरअसल राजस्व रिकॉर्ड को अब पॉलिथीन के अंदर पैक करके प्लास्टिक के डिब्बे में रखा जा रहा हैं।
यह प्रक्रिया तेजी से पूरी कराई जा रही हैं, इस काम में 50 से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया गया हैं।
डिप्टी कलेक्टर शिवांगी जोशी ने बताया कि
आवेदक को जरूरत पड़ने पर आसानी से दस्तावेजों की सर्टिफाइड कॉपी उपलब्ध कराई जा सकेगी, उन्होंने बताया कि यह कार्य लगभग समाप्ति की ओर है, एवं इन प्लास्टिक के बॉक्स को नए रिकॉर्ड रूम में शिफ्ट करने का काम भी जारी है।
बनाया जा रहा सॉफ्टवेयर
डिप्टी कलेक्टर अनुसार रिकॉर्ड रूम में रखे गए दस्तावेजों की सटीक जानकारी के लिए एक सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जा रहा है, जिसके माध्यम से यह पता लगाया जा सकेगा की संबंधित तहसील से जुड़े राजस्व दस्तावेज किस रैक के किस बॉक्स में रखा गया है, इससे दस्तावेजों को निकालने में आसानी होगी।
कलेक्टर दीपक सक्सेना के द्वारा भी रिकॉर्ड रूम से संबंधित कार्यों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।