
रीवा में ठंड के मौसम में अलाव सेकना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो गया, जहां अलाव सेकना के दौरान महिला बुरी तरह से झुलस गई, गुरुवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
बताया गया कि आग पहले महिला के साड़ी के पल्लू पर लगी। देखते ही देखते महिला कुछ समझ पाती इसके पहले ही आग पूरे शरीर में फैल गई। महिला की आवाज सुनकर उसका पति दौड़कर आया। जहां महिला के पति ने उसे बचाने का प्रयास किया जिसमें वह भी झुलस गया।
महिला के पति का हाथ और पैर कुछ हिस्सा जल गया, जबकि महिला 95% झुलस गई। पूरा मामला मंगम्मा थाना क्षेत्र के ग्राम पोस्ट पचकैरा है। महिला के पति दिनेश कुमार सतनामी ने बताया कि पूरा मामला 12 दिसंबर का है। सुबह 7 बजे मैं मेरी पत्नी संजू सतनामी भीषण ठंड के कारण अलाव सेकना के लिए आग के पास बैठी हुई थी। इसी दौरान उसे झपकी लग गई, उसे पता ही नहीं लग पाया कि कब वह आग की चपेट में आ गई।
जबलपुर से रीवा लाते समय रास्ते में हुई मौत
मृतका के पति ने बताया कि मैं दौड़ कर गया उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसे बचा नहीं पाया। हम उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल इलाज के लिए लेकर आए। जहां से डॉक्टर ने जबलपुर रेफर कर दिया। जबलपुर के बर्न यूनिट में उसका इलाज चला। जब डॉक्टरों ने मना कर दिया तो उसे वापस लेकर रीवा लौट रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक महिला का रीवा के संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।
