
दमोह में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के सम्मान समारोह में आए नेताओं ने अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर दीं। इससे सड़क जाम की स्थिति बन गई। इसमें आम लोगों के साथ-साथ एक 108 एंबुलेंस भी फंस गई थी। हालांकि कुछ देर बाद ड्राइवर ने वहां से यू टर्न ले लिया। एंबुलेंस में मरीज था या खाली थी। अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। वहीं 2 घंटे से ज्यादा जाम की स्थिति बनने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस का कोई जवान वहां नजर नहीं आया।
दरअसल, गुरुवार को कीर्ति स्तंभ चौराहे पर स्थित भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का सम्मान करने के लिए समारोह रखा गया था। इसमें बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता अपनी दो पहिया और चार पहिया गाड़ियों से आए थे, लेकिन ज्यादातर ने अपनी गाड़िया भाजपा कार्यालय के सामने सड़क पर ही खड़ी कर दी।
कांग्रेस ने बताया सड़क सुरक्षा माह का मजाक
भाजपा नेत्री ने इसे छोटी घटना बताया
वहीं भाजपा की ओर से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी ने विवाद को कम करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यह एक उत्सव था, जिसमें कुछ गाड़ियां सड़क पर खड़ी हो गईं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वाहनों को हटा दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये सभी वाहन कार्यक्रम में शामिल होने आए कार्यकर्ताओं के थे।
यह घटना राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का कारण बन गई, जहां एक तरफ कांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता के मद में चूर होने का आरोप लगाया, वहीं भाजपा ने इसे महज एक उत्सव की छोटी-सी घटना बताकर खारिज कर दिया।
