
आदिम जाति कल्याण विभाग की डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के घर और निजी आवास की सर्चिंग जारी है। आय से अधिक मामले में यह कार्रवाई उनके रामनगर स्थित शासकीय आवास एवं आधारताल स्थित निजी घर के साथ-साथ सागर और भोपाल में की जा रही है। EOW की टीम सर्चिंग में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि जगदीश सरवटे ने अपने कार्यकाल के दौरान कई अचल संपत्तियों का अधिग्रहण किया है, जो उनकी अभी तक की आय से अधिक है( इसी शिकायत के आधार पर EOW डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामी के नेतृत्व में टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
शुरुआती जांच में पता चला है कि जगदीश सरवटे के पास तकरीबन 30 से अधिक रजिस्ट्रियां के साथ-साथ बैंक खातों की जानकारी, नगद जेवरात और अन्य दस्तावेज मिले हैं। छापा पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा कि जगदीश सरवटे ने कितनी संपत्ति अर्जित कर रखी है।
जबलपुर में भी रहे हैं सरवटे
जानकारी के मुताबिक जबलपुर और सागर स्थित आवासों पर एक साथ यह कार्रवाई चल रही है। जगदीश सरवटे पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से अधिक संपत्तियों का अधिग्रहण किया था। जगदीश सरवटे वर्तमान में सागर जिले में पदस्थ हैं, हालांकि वह कुछ समय पहले तक जबलपुर में कर रहे थे। बताया यह भी जा रहा है कि डिप्टी कमिश्नर की भोपाल स्थित आवास पर भी एक टीम ने दबिश दी है। जहां से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली है।