
मुंबई से जबलपुर आई इंडिगो की फ्लाइट में सोमवार दोपहर को अचानक ही खराबी आ गई। पायलट ने इसकी जानकारी तुरंत दिल्ली मुख्यालय में दी। फ्लाइट के पिछले टायर की हवा निकल गई थी। जिसके बाद प्लेन को रनवे से अलग किया गया और फिर नए टायर की जानकारी दी गई।
शाम को दिल्ली से जबलपुर आने वाली फ्लाइट से नया टायर मंगवाया गया, जिसके बाद पुराने टायर को बदलकर नया टायर लगाया जा रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि यह प्लेन में आने वाली रूटीन गड़बड़ी है, ना कि इमरजेंसी लेडिंग।
दोपहर 12.10 बजे पहुंची थी फ्लाइट
जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर इंडिगो की मुंबई-जबलपुर फ्लाइट डुमना एयरपोर्ट पहुंची थी, पायलट ने पार्किंग में फ्लाइट को खड़ा किया, और उड़ान भरने से पहले चेक किया जा रहा था। उस दौरान पायलट ने देखा कि फ्लाइट के पिछले तरफ का एक चक्का की हवा निकल गई है।
पायलट ने फौरन टायर से संबंधित जानकारी दिल्ली मुख्यालय कार्यालय में दी। इसके बाद जबलपुर-मुंबई फ्लाइट को कैंसिल किया गया। दिल्ली से जबलपुर आने वाली फ्लाइट से प्लेन का नया टायर दोपहर तीन बजकर 15 मिनट पर जबलपुर पहुंचा, जिसे कि प्लेन में लगाया गया।
एयरपोर्ट डायरेक्टर राजीव रतन पांडे ने बताया
कुछ लोग यह समझ रहे थे कि इमरजेंसी फ्लाइट की लैंडिंग हुई है, जो कि गलत है। प्लेन के टायर की हवा निकल जाने के कारण फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई है। शाम करीब साढ़े पांच बजे जबलपुर-मुंबई फ्लाइट को शेड्यूल किया है।
दूसरी फ्लाइट से भेज यात्री
एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक दोपहर को मुंबई जाने वाले यात्रियों को दिल्ली और बेंगलुरु की फ्लाइट से भेजा जा रहा है। करीब 50 यात्री जो बच गए है, वो शाम को साढ़े पांच बजे फ्लाइट से मुंबई जाएगें।