
एंकर – मध्यप्रदेश के दमोह जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर की पहचान सादगी है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मुश्किल राहों पर चलकर दमोह कलेक्टर एक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उस स्कूल तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है। ऐसे में कलेक्टर सुधीर कोचर बाइक से बैठकर वहां पहुंचे हैं। स्कूल के अंदर भी कीचड़ में चलकर उन्हें प्रवेश करना पड़ा है। इसके बाद कलेक्टर सुधीर कोचर ने मिड डे मील का स्वाद चखा है। अब इस समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों को उन्होंने बड़ा आदेश दिया है। दरअसल, दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर पथरिया के सूखा गांव स्थित मिडिल और हाई स्कूल का निरक्षण करने के लिए जाना था। कुछ दूर जाने के बाद उन्हें बताया गया कि आगे का रास्ता कच्चा है और बरसात के पानी के कारण बहुत कीचड़ है, फोर व्हीलर नहीं जा पाएगी। फिर क्या था कलेक्टर सुधीर कोचर ने रास्ते से ही गुजर रहे एक राहगीर से लिफ्ट मांगी। इसके बाद सूखा गांव के स्कूल पहुंच गए। उन्होंने दोनों स्कूलों का निरक्षण किया।मिड डे मील का स्वाद चखा स्कूल पहुंचने के बाद कलेक्टर सुधीर कोचर ने बच्चों से बात की है। उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही मिड डे मील का स्वाद चखा है। सुधीर कोचर ने फोन पर बात करते हुए जानकारी दी की वह रोज ही किसी न किसी स्कूल का निरक्षण करने जाते हैं। सूखा गांव में भी स्कूल के निरक्षण के लिए गए हुए थे। स्कूल पहुंचने का कुछ रास्ता कच्चा और खराब था। हालांकि मध्यान भोजन की क्वालिटी अच्छी थी।
बाइट – सुधीर कुमार कोचर ( कलेक्टर दमोह )