एंकर – स्वतंत्रता दिवस समारोह में कार्यक्रम समाप्ति के बाद टेंट सामग्री निकाल रहे टेंट कर्मी को करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना पर प्रदेश के वन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री रामनिवास रावत ने दुख जताया। साथ ही सीएम डॉ मोहन यादव से बात कर आर्थिक मदद दिलाने की बात कही। घटना की जानकारी लगते ही सीएम ने शोक व्यक्त किया और तत्काल 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने का निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से डेकोरेटर कर्मचारी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक के परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश
एक्स पर डॉ मोहन यादव ने जताया दुख
टेंट कर्मी ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम
जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह मुख्य स्थल तहसील मैदान में कोलकाता का एक कर्मचारी प्रशांत घोष (40) बी बंगाल टेंट हाउस में फ्लावर डेकोरेशन का काम करता था। वह मुख्य समारोह स्थल के मंच पर फूलों का डेकोरेशन के लिए आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कर्मचारी मंच पर सीढ़ी लगाकर फूल निकाल रहा था। पूरे टेंट परिसर में करंट की सप्लाई बंद नहीं की गई थी।
डेकोरेशन कर्मचारी जैसे ही सीढ़ी लगाकर फूल निकलने चढ़ा उसे करंट लग गया। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता राशि चार लाख रुपए का चेक भी जारी किया गया।