
बीना में राधे-राधे प्रभातफेरी मंडल के 13 साल पूरा होने पर रविवार को शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।
राधे-राधे प्रभातफेरी मंडल के सदस्य राकेश सेन ने बताया- जनवरी 2013 में नृसिंह मंदिर में आयोजित कथा में वृंदावन से पधारे भागवत कथा व्यास कबीरचंद और सागर के राजघाट बांध से पधारे त्रेडंडी स्वामी ने कहा था कि सारी समस्याओं का हल प्रभात फेरी में है।
इसके बाद शहर के चार लोगों ने राधे-राधे प्रभात फेरी शुरू की। धीरे-धीरे इसमें लोग जुड़ते गए और आज 350 लोग जुड़े गए हैं। रविवार को राधे-राधे प्रभात फेरी मंडल के 13 साल पूरे होने पर मां जागेश्वरी धाम से शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के महावीर चौक, नई बस्ती, इंदिरा गांधी वार्ड होते हुए पाली हनुमान मंदिर पर पहुंची। यहां सामूहिक हनुमान चालीसा संकीर्तन के साथ भंडारा कराया गया।
5 बजे निकाली जाती है प्रभात फेरी
राधे-राधे प्रभात फेरी मंडल के सदस्य रोजाना 5 बजे मां जागेश्वरी धाम से प्रभात फेरी शुरू करते हैं जो नगर भ्रमण करती हुई मां जागेश्वरी धाम पर संपन्न होती है। साथ ही प्रभात फेरी में विशेष रूप से राष्ट्रीय त्योहार 15 अगस्त, 26 जनवरी एवं महापुरुषों की जयंती के साथ ही धार्मिक त्योहार भी मनाया जाता है। समय-समय पर प्रभात फेरी में शामिल सदस्यों के जन्म उत्सव भी मनाए जाते हैं। इसके अलावा प्रत्येक एकादशी को विशेष संकीर्तन किया जाता है।

